Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsमानसून के दौरान हुई भारी बारिश, IMD ने दो दिनों तक बारिश...

मानसून के दौरान हुई भारी बारिश, IMD ने दो दिनों तक बारिश का जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं, राज्य में मानसून की सक्रियता 20 सितंबर के बाद समाप्त हो जाएगी। विभाग इसे मानसून की विदाई मान रहा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि तीन दिन की बूंदाबांदी के बाद 20 सितंबर से हरियाणा के अधिकांश हिस्सों से मानसून विदाई ले लेगा।

पहले चरण में हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी जिलों से मानसून विदाई लेगा। यह पिछले कुछ वर्षों की तुलना में पहले है। कारण यह है कि राजस्थान से मानसून की विदाई के बाद यह इलाका भी इससे अछूता नहीं है।

इस साल के मानसून सीजन की बात करें तो इस बार खूब बारिश हुई है। सोमवार तक 39 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वर्ष 2024 में पूरे मानसून के दौरान सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश हुई थी। मौसम विज्ञानियों का मानना ​​है कि अगर 19 के बाद दो-तीन दिन तक लगातार बारिश नहीं होती है तो इसे मानसून की विदाई मान लिया जाता है।

पंजाब में इस बार मानसून के दौरान अच्छी बारिश हुई है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए, इसी कड़ी में लुधियाना में मात्र चार महीनों में पूरे साल की औसत बारिश से ज्यादा बारिश हुई है।

मौसम वैज्ञानिक पवनीत कौर के मुताबिक, आने वाले एक से दो दिनों में पंजाब के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments