Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने अगले...

हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने अगले तीन दिनों के लिए जारी किया अलर्ट

गुरुवार को हरियाणा के पंचकूला, गुरुग्राम, जींद समेत अन्य जिलों में भारी बारिश हुई। मॉनसून सीजन में ऐसी बारिश कम ही देखने को मिली है। ऐसे में आने वाले समय में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने राज्य के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश, जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे पहले, गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हुई और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

बारिश का सबसे ज़्यादा असर जींद में देखने को मिला, जहाँ सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और कई घरों में पानी घुस गया। वहीं, इस मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है।

मॉनसून सीजन में अब तक यमुनानगर में सबसे ज़्यादा 700 मिमी बारिश हुई है, जबकि कैथल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियाँ जारी रहेंगी। 14 अगस्त को हरियाणा में सबसे ज़्यादा तापमान नारनौल (महेंद्रगढ़) में देखा गया, जहाँ 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह का तापमान 24°C है और हवा, नमी और अन्य मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए, तापमान 26°C तक रहने की उम्मीद है। हरियाणा में सुबह बारिश की संभावना 0% है, और हवा की गति 6 किमी/घंटा रहेगी। वहीं, अंबाला ज़िले में सुबह से ही हल्के काले बादल छाए हुए हैं और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अगले दो दिनों में कैसा रहेगा मौसम

16 अगस्त: मौसम विभाग के अनुसार, 16 अगस्त को तीन ज़िलों अंबाला, यमुनानगर और करनाल में बारिश का येलो अलर्ट है। पूर्वानुमान के अनुसार, सिरसा, फ़तेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, कैथल, रोहतक और झज्जर में 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

17 अगस्त: सभी ज़िलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन कोई अलर्ट नहीं है। पूर्वानुमान के अनुसार, सिरसा, फ़तेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। जबकि चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, झज्जर, रोहतक, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50 से 75 फीसदी बारिश की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments