Delhi-NCR में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज दिन से ही बादल छाए हुए थे लेकिन शाम को मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई है। वहीं, करीब 50-60 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों तक दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम का बदला मिजाज पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई है।

बता दें कि, दिल्ली में आज यानि 30 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 31 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने का अनुमान है।