Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsजम्मू के कठुआ में बादल फटने से भारी तबाही, हादसे में 7...

जम्मू के कठुआ में बादल फटने से भारी तबाही, हादसे में 7 से ज्यादा लोगों की मौत

किश्तवाड़ के बाद अब जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बादल फट गए हैं। इस हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है बादल फटने की यह घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात राजबाग के जोड़ घाटी गाँव में हुई। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की एक संयुक्त टीम गाँव पहुँच गई है। स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक 7 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि कठुआ थाना क्षेत्र के बगड़ और चांगरा गाँवों और लखनपुर थाना क्षेत्र के दिलवान-हटली में भी लैंडस्लाइड की घटनाएँ हुई हैं। हालाँकि, यहाँ किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण अधिकांश जलाशयों का जलस्तर तेज़ी से बढ़ा है और उझ नदी खतरे के निशान के पास बह रही है।

कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुआ

कठुआ के उपायुक्त राजेश शर्मा ने बताया कि कठुआ में बादल फटने के बाद मुसीबत आ गई है। बादल फटने से जोध गाँव में अचानक बाढ़ आ गई। वहाँ कई जगहों पर लैंडस्लाइड भी हुआ है। लैंडस्लाइड के कारण कई घर प्रभावित हुए हैं।

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

लैंडस्लाइड में 6 लोग फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं। भारी बारिश के कारण कई सड़कें भी बह गई हैं। सड़कें बंद कर दी गई हैं। बचाव अभियान जारी है। कठुआ प्रशासन ने लोगों से जलस्रोतों से दूर रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments