Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में फिर गर्मी करेगी टॉर्चर, लू चलने का येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में फिर गर्मी करेगी टॉर्चर, लू चलने का येलो अलर्ट जारी

राजधानी में सोमवार सुबह आसमान साफ ​​रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 व 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले दो दिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। सूरज अपने तीखे तेवर दिखाता रहेगा। मौसम विभाग ने 16-17 अप्रैल को लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी आसमान साफ ​​रहा। आंशिक बादल छाए रहने के बावजूद धूप निकली।

सूरज की तपिश ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुछ इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया।

रिज सबसे गर्म रहा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रिज में रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 36.3, आया नगर में 35.9 और पालम में 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 20.4 डिग्री पर पहुंच गया। अन्य केंद्रों के अनुसार लोधी रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज किया गया। पालम में यह 21.4, आया नगर में 20.2 और रिज में 20.1 डिग्री रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments