Thursday, March 5, 2026
Home Current News पंजाब सरकार की पुनर्विचार याचिका पर BBMB मामले में हुई सुनवाई, 20...

पंजाब सरकार की पुनर्विचार याचिका पर BBMB मामले में हुई सुनवाई, 20 मई को होगी अगली सुनवाई

Advertisement

पानी के मुद्दे पर आज एक बार फिर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, पंजाब सरकार की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने BBMB,केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है।

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार द्वारा दाखिल की गई पानी के मुद्दे पर पुनर्विचार याचिका को गंभीर माना और BBMB अध्यक्ष के बदले हुए रुख पर भी जवाब तलब किया, सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पूछा है कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी क्यों चाहिए, और इसके लिए अब BBMB और हरियाणा दोनों को स्पष्ट स्पष्टीकरण देना होगा।

अब इस मामले पर अगली सुनवाई 20 मई को होगी, इस दौरान BBMB, केंद्र और हरियाणा सरकार को स्पष्टीकरण देनी होगी।