क्या सुलझ गया सपा-कांग्रेस के बीच सीटों का पेंच, अखिलेश बोले- अंत भला तो सब भला

क्या सुलझ गया सपा-कांग्रेस के बीच सीटों का पेंच, अखिलेश बोले- अंत भला तो सब भला

समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को बात बनती नजर आ रही है। वहीं, इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि हां, गठबंधन होगा। दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद नहीं है और समय आने पर सब कुछ स्पष्ट कर दिया जाएगा। अंत भला तो सब भला।

कांग्रेस को मिल सकती हैं 17 सीटें

सूत्रों की माने तो इंडिया गठबंधन में कांग्रेस को 17 सीटें मिलने की संभावना है। दोनों पार्टियों के बीच तीन सीटों को लेकर विवाद भी सुलझ गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपनी भागीदारी को सीट बंटवारे पर निर्णय की शर्त पर शामिल करते हुए कहा था कि वह उस समय इसमें शामिल होंगे जब आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा हो जाएगा।

24-25 फरवरी को हो सकते हैं यात्रा में शामिल

अखिलेश यादव ने कहा पहले कहा था कि अभी बातचीत चल रही है, उनकी और हमारी तरफ से भी सूचियां आ गई हैं, जैसे ही सीटों का बंटवारा और फैसला हो जाएगा, समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।” माना जा रहा है कि सपा प्रमुख अब 24-25 फरवरी को पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद में यात्रा में शामिल हो सकते हैं।