Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsकांग्रेस और भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर बरसे हरियाणा के ‘गब्बर’, बोले-यह प्रजातांत्रिक...

कांग्रेस और भूपेंद्र हुड्डा पर जमकर बरसे हरियाणा के ‘गब्बर’, बोले-यह प्रजातांत्रिक नहीं बल्कि राजशाही पार्टी 

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार राजशाही की तरह सबसे ऊपर है, कांग्रेस प्रजातांत्रिक नहीं बल्कि राजशाही पार्टी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान को नष्ट करना चाहते है वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे”। उन्होंने कहा कि संविधान की धज्जियां गांधी परिवार ने उड़ाई है और राहुल गांधी अपने परिवार का इतिहास देखना चाहिए। इनकी दादी इंदिरा गांधी ने 1975 में इमरजेंसी लगाते हुए लोगों के मौलिक अधिकार बंद कर दिए थे, अखबारों पर सेंसर लगा दिया, डेढ़ लाख लोगों को जेल में डाल दिया था।

‘प्रजातांत्रिक नहीं राजशाही पार्टी’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान की बात करती है, कितनी बार धारा 356 लगाकर चुनी हुई सरकारों को तोड़ा गया। संविधान के साथ खिलवाड़ कांग्रेस करती है और करती आई है। कांग्रेस पार्टी के अंदर भी प्रजातंत्र नहीं है, गांधी परिवार राजशाही की तरह सबसे ऊपर है और यह (कांग्रेस) तो प्रजातांत्रिक नहीं राजशाही पार्टी है। भाजपा में प्रजातंत्र है जहां एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है।

‘हुड्‌डा के राज में मेहरबानी से बनते थे बीपीएल कार्ड’

कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा के भाजपा उलटा चोर कोतवाल को डांटे नीति वाले बयान पर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हुड्‌डा साहब के राज में जिन पर उनकी सरकार की मेहरबानी हो जाती थी उन्हीं के बीपीएल कार्ड बनते थे और बाकि घूमते रहते थे। मगर भाजपा सरकार ने सिस्टम को बेहतर बनाते हुए कार्ड बनाने के सेंटर खोले है, जिसका लोगों को फायदा मिल रहा है। यदि हमारी सरकार गरीब लोगों को अनाज दे रही है, राशन दे रही हैं और हुड्‌डा साहब को इससे तकलीफ हो रही है तो यह आश्चर्य की बात है।

‘चंडीगढ़ में 60-40 के अनुपात पर हरियाणा-पंजाब का स्टाफ कर रहा काम’

पंजाब सरकार द्वारा चंडीगढ़ पर अपना दावा जताने व हरियाणा द्वारा विधानसभा नहीं बनाने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि विधानसभा तो हम बना रहे हैं मगर पंजाब सरकार उसका एतराज कर रही हैं। जहां तक चंडीगढ़ की बात है जो पिछले समझौते हुए हैं उनको पढ़ना चाहिए जिसमें स्पष्ट लिखा है कि जो हिंदी भाषी क्षेत्र है वो हरियाणा को दिए जाएंगे और एसवाईएल का पानी हमें मिलेगा, तब तक जितना चंडीगढ़ पर पंजाब का अधिकार है उतना हमारा (हरियाणा) अधिकार है। पंजाब सरकार का चंडीगढ़ पर अधिकार नहीं है और चंडीगढ़ यूटी है, यूटी के अंदर जितने भी अधिकारी व कर्मचारी है वह 60-40 के अनुपात पर लगे हैं उसमें हरियाणा व पंजाब का स्टाफ शामिल है। पंजाब सरकार को शायद यह मालूम नहीं है और उन्हें यह जानकारी लेनी चाहिए।

‘गांधी परिवार देश के कानून से ऊपर बना’

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में महिला एसपी द्वारा एमएलए की पत्नी की गाड़ी का चालान काटने के विवाद के सवाल पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज सकते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का राज है और उनके चुने हुए प्रतिनिधि गांधी परिवार के सदस्य है, जो राजशाही परिवार है, यह परिवार तो देश के कानून से ऊपर बना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments