Friday, March 6, 2026
Home Current News हरियाणा पुलिस के अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

हरियाणा पुलिस के अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

Advertisement

नकुल जसूजा : गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के एर पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 8 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।
DGP शत्रुजीत कपूर ने दी बधाई।

पदक प्राप्त करने वाले अधिकारियों व जवानों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले अधिकारियों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढे़गा। उन्होंने चयनित अधिकारियों तथा जवानों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

ये होंगे सम्मानित

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा गुप्तचर विभाग के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सौरभ सिंह को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित जाएगा। इसके अलावा हरियाणा पुलिस में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में गुरुग्राम में CID विभाग में तैनात DSP इंद्रजीत सिंह, चरखी दादरी CID में तैनात इंस्पेक्टर विश्वजीत, पुलिस अकादमी मधुबन में तैनात इंस्पेक्टर विपिन कुमार, पंचकूला टेलीकॉम विभाग में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहन सिंह, स्पेशल टास्क फोर्स करनाल में तैनात सब इंस्पेक्टर रणबीर, सीन ऑफ क्राइम टीम हिसार में तैनात सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, CID विभाग हेडक्वार्टर में तैनात सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार और मुख्यमंत्री सुरक्षा डेस्क, CID विभाग में तैनात ASI जगतार सिंह शामिल हैं।