HomeCurrent NewsHaryana : रोड़ हादसों में घायल लोगों को समय पर मिलेगा इलाज,...

Haryana : रोड़ हादसों में घायल लोगों को समय पर मिलेगा इलाज, सैनी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। इस अभिभाषण में राज्यपाल ने राज्य सरकार की भावी योजनाओं का जिक्र किया। इसी कड़ी में सड़क हादसों में जानमाल की हानि रोकने और घायल लोगों को समय पर उपचार मुहैया कराने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है।

हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश के सभी राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ट्रॉमा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश की नायब सैनी सरकार ने फैसला लिया है कि हर 60 किलोमीटर की दूरी पर कम से कम एक ट्रॉमा सेंटर स्थापित किया जाएगा।

हरियाणा विधानसभा के पटल पर अक्सर विधायकों द्वारा ट्रॉमा सेंटर की मांग उठाई जाती रही है। अब सरकार ने ट्रॉमा सेंटर के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इसके बाद विधायकों को इसकी मांग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार खुद ही जरूरत के हिसाब से सभी मुख्य मार्गों पर ट्रॉमा सेंटर स्थापित करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments