Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsHaryana : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, ड्यूटी पर तैनात SI ने...

Haryana : सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा, ड्यूटी पर तैनात SI ने गंवाई जान, परिवार को एक करोड़ देने की घोषणा

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेले में लगे एक झूले के टूटने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज के दौरान निधन हो गया। हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान

DGP अजय सिंघल ने शहीद निरीक्षक के परिवार को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि और अन्य सभी विभागीय लाभ देने की घोषणा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हरियाणा पुलिस परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

मेला परिसर कराया खाली

हादसे के समय मेले की मुख्य चौपाल और छोटी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित थे। छोटी चौपाल पर गायक नवीन पूनिया की प्रस्तुति समाप्त हो चुकी थी। हादसे के बाद मुख्य चौपाल पर स्टैंडअप कॉमेडियन अमित टंडन और गायिका शिबानी कश्यप के कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। एहतियातन पूरे मेला परिसर को खाली कराया गया।

सभी घायलों की हालत स्थिर – पर्यटन मंत्री

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से आठ का इलाज सुप्रीम अस्पताल और चार का नागरिक अस्पताल में चल रहा है। समय पर उपचार मिलने के कारण सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

झूला संचालक के खिलाफ दर्ज होगा मामला

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच एडीसी की अध्यक्षता में कराई जाएगी। उन्होंने झूला लगाने वाले वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। फिलहाल यह फैसला बाद में लिया जाएगा कि मेला आगे जारी रहेगा या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments