Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsभ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार सख्त, सिंचाई विभाग के 70 अधिकारियों के...

भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार सख्त, सिंचाई विभाग के 70 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

भ्रष्टाचार के खिलाफ हरियाणा सरकार एक्शन मोड में है। सरकार ने सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए विभाग के करीब 70 अधिकारियों को चार्जशीट किया है। इन अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी की सिफारिश पर की गई है।

Action On Irrigation Officials

इस बड़ी कार्रवाई में JE, SDO और XEN शामिल हैं, जिन्हें रूल 7 के तहत चार्जशीट किया गया है, इनमें 7–8 SE भी शामिल है। वहीं 2 चीफ इंजीनियर्स के खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया गया है।

Action On Irrigation Officials

इस कार्रवाई की बड़ी वजह विभाग द्वारा अलग-अलग निर्माण स्थलों से लिए गए कंस्ट्रक्शन सैंपलों का फेल होना बताया जा रहा है। गुणवत्ता जांच में खामियां पाए जाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि निर्माण कार्यों में गंभीर लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार हुआ है जिसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments