Friday, March 6, 2026
Home Current News हरियाणा सरकार ने बढ़ाई विवाह शगुन योजना की राशि, अब कन्यादान में...

हरियाणा सरकार ने बढ़ाई विवाह शगुन योजना की राशि, अब कन्यादान में मिलेंगे 51 हजार रूपये

Advertisement

हरियाणा सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी पर दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एलान करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अब कन्यादान पर 51 हजार रुपए दिए जाएंगे।

बता दें कि इससे पहले इस योजना के तहत 41 हजार रुपए सरकार की ओर से दिए जाते थे। सरकार के इस फैसले से एक लाख 80 हजार रुपए तक की वार्षिक आय वाले पात्र परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र आवेदकों को शादी के 6 महीने के अंदर विवाह का पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, पात्र परिवार शगुन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।