Saturday, March 7, 2026
Home Current News हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, यशस्वी सोलंकी बनीं राष्ट्रपति की पहली...

हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, यशस्वी सोलंकी बनीं राष्ट्रपति की पहली महिला ADC

Advertisement

हरियाणा की रहने वाली भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यशस्वी सोलंकी ने राष्ट्रपति की पहली महिला एड-डी-कैंप (Aide-de-Camp, ADC) के रूप में नियुक्ति प्राप्त कर इतिहास रच दिया। किसी महिला अफसर को पहली बार राष्ट्रपति के एड-डी-कैंप का पद दिया गया है।

बता दें कि वर्ष 2012 में यशस्वी सोलंकी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत नौसेना की लॉजिस्टिक ब्रांच में शामिल हुई थीं, जिसके बाद उन्हें यहां 5 से 7 साल तक सेवाएं देने के बाद अब उन्हें राष्ट्रपति का ADC नियुक्त किया गया है।

गौरतलब हो कि राष्ट्रपति को 5 ADC दिए जाते हैं जिसमें से 3 थल सेना से, 1 वायुसेना और 1 नौसेना से होता है जिनका चयन खुद राष्ट्रपति करता है।

यशस्वी सोलंकी हरियाणा के चरखी दादरी जिले की रहने वाली हैं, उनके पिता रकारी स्कूल में शिक्षक हैं और मां गृहिणी हैं। यशस्वी सोलंकी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई की है।