Wednesday, March 4, 2026
Home Current News हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का जापान दौरा: बुलेट ट्रेन का सफर...

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी का जापान दौरा: बुलेट ट्रेन का सफर और गीता महोत्सव में की शिरकत

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों आधिकारिक दौरे पर जापान में हैं। मंगलवार को अपने दौरे के दूसरे दिन, मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के साथ टोक्यो से ओसाका तक बुलेट ट्रेन में यात्रा की। इस अनुभव को साझा करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि “यह यात्रा हरियाणा के भविष्य के विकास और बुनियादी ढांचे को बेहतर दिशा देने में मददगार साबित होगी।”

इससे पहले सोमवार की रात, मुख्यमंत्री सैनी ने टोक्यो में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवद गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन है। उन्होंने यह भी कहा कि गीता के उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं, जितने हजारों साल पहले थे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य जापान के तकनीकी विकास, शहरी नियोजन और इन्फ्रास्ट्रक्चर मॉडल से सीख लेकर हरियाणा में उन पहलों को लागू करना है, जिससे राज्य को एक नई गति मिल सके।