Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा BJP विधायक दल की आज होगी बैठक, विधानसभा सपीकर-डिप्टी स्पीकर के...

हरियाणा BJP विधायक दल की आज होगी बैठक, विधानसभा सपीकर-डिप्टी स्पीकर के नाम पर लग सकती है मुहर

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र से पहले आज चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में बीजेपी स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चयन हो सकता है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को दिल्ली से हरी झंडी मिल चुकी है। बता दें कि स्पीकर डिप्टी स्पीकर के लिए करनाल के घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण और मूलचंद शर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है हालांकि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नामों का ऐलान 25 अक्टूबर को विधानसभा सत्र के दौरान किया जाएगा।

गौरतलब हो कि इस चयन प्रक्रिया के दौरान एक विधायक नाम प्रस्तावित करेगा और बाकी विधायक उस नाम को अनुमोदित करेंगे इसके बाद मुख्यमंत्री चयनित स्पीकर को विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाएंगे इसी दौरान ही डिप्टी स्पीकर के नाम का भी ऐलान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments