Tuesday, March 3, 2026
Home Current News हरियाणा विधानसभा चुनाव : खत्म हुई नामांकन की डेडलाइन, आज से चुनाव...

हरियाणा विधानसभा चुनाव : खत्म हुई नामांकन की डेडलाइन, आज से चुनाव प्रचार में उतरेंगे प्रत्याशी 

Advertisement

हरियाणा में नामांकन की डेडलाइन गुरुवार को खत्म हो गई। आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी वहीं 16 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद आज से सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार में जोर शोर से जुट जाएंगे।

गुरुवार का दिन हरियाणा में बेहद गहमागहमी भरा रहा, एक तरफ यह नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था तो वहीं पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम भी आखिरी वक्त तक घोषित होत रहे। कांग्रेस और आप तीनों ने ही बचे हुए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया।

इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में अलग ही रंग देखने को मिला जब आखिरी दिन तक प्रत्याशियों की सूची जारी होती रही तो टिकट कटने पर कई दलों के नेता निर्दलीय पर्चा भरते नजर आए।