Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा स्टार प्रचारकों का धुंआधार प्रचार जारी, PM...

हरियाणा विधानसभा चुनाव : भाजपा स्टार प्रचारकों का धुंआधार प्रचार जारी, PM के बाद अब अमित शाह की रैली 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों का चुनावी प्रचार जारी है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों ने भी मोर्चा अपने हाथों में ले लिया है। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।

अमित शाह आज पहली रैली भिवानी के लोहारू में जबकि दूसरी रैली फरीदाबाद में करेंगे। सबसे पहले अमित शाह लोहारू के राजीव गांधी खेल ग्राउंड में दोपहर 2 बजे रैली को संबोधित करेंगे जहां वह लोहारू से भाजपा प्रत्याशी जेपी दलाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद फरीदाबाद के सेक्टर 12 में शाम 4 बजे अमित शाह की रैली होगी।

इस मौके पर उनके साथ प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और बीजेपी उम्मीदवार मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments