HomeBreaking Newsहनुमान जयंती पर आया फिल्म 'रामायण' का टीजर, भगवान राम के रूप...

हनुमान जयंती पर आया फिल्म ‘रामायण’ का टीजर, भगवान राम के रूप में अद्भुत दिखे रणबीर कपूर, देखते ही मंत्रमुग्ध हुए फैंस

Ramayan Teaser: लम्बे समय से इंताजर कर रहे फैंस का आज इन्तजार खत्म हो गया। दरअसल रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। हनुमान जयंती के मौके पर जारी इस 2 मिनट 38 सेकंड के टीजर में भक्ति, भव्यता और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

राम के रूप में रणबीर की पहली झलक

टीजर में रणबीर कपूर के भगवान राम के रूप की झलक दिखाई गई है, जिसमें उनका दिव्य और शांत अवतार देखने को मिला। हालांकि, मेकर्स ने बाकी कलाकारों का चेहरा पूरी तरह रिवील नहीं किया है, जिससे सस्पेंस बरकरार रखा गया है।

यश की 3 सेकंड की एंट्री ने लूटी लाइमलाइट

टीजर के अंत में यश के रावण अवतार की झलक ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। काले परिधान, मजबूत कद-काठी और पुष्पक विमान के साथ उनका बैक लुक ही दिखाया गया, लेकिन इतने भर से ही फैंस बेहद प्रभावित हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि यश इस किरदार के लिए परफेक्ट हैं।

सनी देओल की बस आई आवाज

सनी देओल की दमदार आवाज में ‘राम’ शब्द सुनाई देता है, जिसने टीजर में अलग ही प्रभाव पैदा किया। वहीं, लक्ष्मण बने रवि दुबे और सीता के रोल में साई पल्लवी की हल्की-सी झलक भी दिखाई गई है।

सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिएक्शन

टीजर को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ लोग इसे ग्लोबल हिट बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर तंज कसते हुए कहा कि इस टीजर से उन्हें सीख लेनी चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों ने फिल्म में ज्यादा AI और हाई-टेक इफेक्ट्स के इस्तेमाल पर सवाल भी उठाए हैं।

दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्टूबर में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार है, जिसमें स्टारकास्ट और कहानी की और झलक मिलने की उम्मीद है।

Read More: 

PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CM योगी समेत कई नेताओं ने हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments