Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsगुरुग्राम में दो व्यापारियों का अपहरण कर मांगी 1 करोड़ की...

गुरुग्राम में दो व्यापारियों का अपहरण कर मांगी 1 करोड़ की फिरौती, आरोपी निकला दिल्ली पुलिस का जवान

हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल्ली पुलिस के जवान ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर दो व्यापारियों का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने 1 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की थी जिसके बाद पुलिस ने अपने रेस्कयू ऑपरेशन चला कर दोनों व्यापारियों को सकुशल मुक्त करवाया।

पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलने के बाद, गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने दिल्ली की अमर कॉलोनी में छापा मारकर दोनों व्यापारियों को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

गिरफ्तारी और आरोपी की पहचान

गुरुग्राम के ACP क्राइम, वरुण दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील 2014 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। इस मामले में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों व्यापार अमन और गणेश पटेल नगर के निवासी हैं और ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं। बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि उनका अपहरण किया गया है, जिसके बाद पुलिस टीमें सक्रिय हो गईं।
गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में पांचों आरोपी। इनमें एक दिल्ली पुलिस का जवान शामिल है। - Dainik Bhaskar

दिल्ली पुलिस के जवान ने रची पूरी साजिश

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि व्यापारियों के अपहरण की योजना सुनील कुमार ने बनाई थी। उसने कुलदीप और तीन अन्य साथियों को इसमें शामिल किया। गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के विभिन्न जिलों के निवासी हैं, और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments