HomeBreaking Newsगुजरात के सुरेंद्रनगर में दिल दहला देने वाला हादसा, मंदिर जा रहे...

गुजरात के सुरेंद्रनगर में दिल दहला देने वाला हादसा, मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 7 की दर्दनाक मौत

गुजरात(Gujarat) के सुरेंद्रनगर जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को रौंद दिया, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

लखतर पुलिस इंस्पेक्टर योगेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात लगभग 1:30 बजे हुई। उस समय श्रद्धालुओं का एक समूह राजकोट के एक मंदिर से पूजा कर लौटने के बाद पैदल यात्रा कर रहा था।

पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के पास यह हादसा हुआ। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे श्रद्धालुओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना में चार महिलाओं सहित कुल सात लोगों की जान चली गई। वहीं, कुछ अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है, हालांकि उनकी संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

ट्रक चालक फरार

अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालु बहुचराजी स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, ISI समर्थित मॉड्यूल का पर्दाफाश…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments