Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsत्योहारों पर GST का ‘बचत उत्सव’, GST की नई दरें लागू होने...

त्योहारों पर GST का ‘बचत उत्सव’, GST की नई दरें लागू होने से रोजमर्रा के सामान सस्ते हुए

देश भर में आज से जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं जिसके बाद अब आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरत की काफी चीजों के दाम कम हो गए हैं। केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी में बदलाव किए जाने के बाद खाद्य पदार्थ की कीमतों में काफी गिरावट आई है।

खाद्य तेल, पैकेज्ड आटा, दाल समेत करीब सौ चीजों के रेट कम किए गए हैं, इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई से जुड़े सामानों से लेकर दवाओं, कार-बाइक्स, एसी और टीवी तक के दाम घट जाएंगे, तो वहीं कई आइटम्स को जीएसटी फ्री भी कर दिया है।

बीमा के क्षेत्र में भी सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है, अब जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर कोई टैक्स नहीं लगेगा इन्हें जीएसटी की कैटेगरी से बाहर रखा गया है।

हालांकि कुछ चीजों पर सरकार ने अधिक टैक्स लगाया है जैसे शराब, गुटखा, तंबाकू और लक्ज़री कार और बाइक्स। इन सभी वस्तुओं पर अब 40 % टैक्स लगेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments