HomeBreaking Newsग्रेटर नोएडा में देश का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार…28 मार्च...

ग्रेटर नोएडा में देश का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार…28 मार्च से शुरू होंगी उड़ानें

जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट(Noida international airport) अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और इसका उद्घाटन 28 मार्च 2026 को किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। कमर्शियल उड़ानें उद्घाटन के कुछ समय बाद शुरू होने की उम्मीद है। नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के अनुसार, एयरोड्रोम लाइसेंस मिलने के 45 दिन से दो महीने बाद ही उड़ान सेवाएं आमतौर पर चालू होती हैं, इसलिए नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन बहुत जल्द शुरू होने की संभावना है।

अत्याधुनिक तकनीक से लैस एयरपोर्ट

नोएडा एयरपोर्ट(Noida international airport) को आधुनिकतम तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें ILS (Instrument Landing System) CAT-III तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि घने कोहरे या भारी बारिश में भी विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर सकेंगे। पायलट कम विजिबिलिटी में भी सुरक्षित लैंडिंग कर पाएंगे। फिलहाल यह सुविधा देश में केवल इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उपलब्ध है।

कौन-कौन सी एयरलाइन्स शुरू कर सकती हैं सेवाएं ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले चरण में निम्नलिखित एयरलाइन्स नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी उड़ानें शुरू कर सकती हैं:

  • इंडिगो (IndiGo)

  • अकासा एयर (Akasa Air)

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express)

इन एयरलाइन्स के संचालन से यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे।

सुविधाजनक फ्लाइट संचालन

नोएडा एयरपोर्ट पर समानांतर रनवे की सुविधा होगी, जिससे एयर ट्रैफिक को तेज़ी से मैनेज किया जा सकेगा। एक घंटे में लगभग 30 उड़ानें टेकऑफ और लैंड कर सकेंगी। इसका मतलब यह है कि यात्रियों को कम समय में अधिक कनेक्टिविटी और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।

यह भी पढ़ें : IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की हुई सगाई, स्टेज पर दिखा दोनों का अलग अंदाज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments