HomeBreaking NewsGreater Noida में बंद घरों में चोरी करने वाली गैंग का भंडाफोड़,...

Greater Noida में बंद घरों में चोरी करने वाली गैंग का भंडाफोड़, 10 लाख रुपये के जेवर बरामद

ग्रेटर नोएडा(Greater Noida) के बीटा-2 थाना पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब साढ़े 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और एक वैगनर कार बरामद की है। DCP परवीन रंजन सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले का खुलासा किया।

28 फरवरी को हुई थी चोरी की वारदात

DCP परवीन रंजन सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर 36 में एक बंद घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। जांच के बाद पुलिस ने गिरोह की पहचान की और नट मड़ैया गोल चक्कर से दो आरोपियों-अवधेश, जो हाथरस (उत्तर प्रदेश) का निवासी है, और बलराज, जो कैथल (हरियाणा) का निवासी है, को गिरफ्तार किया। गिरोह का तीसरा सदस्य बंटी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी बहुत ही शातिर तरीके से चोरी की योजना बनाते थे। वे कोर्ट में तारीख पर आने के बहाने मिलते थे और वहीं बैठकर अगली चोरी की रणनीति तैयार करते थे। इसके अलावा, रेकी के दौरान वे उन घरों को निशाना बनाते थे, जिनके बाहर लंबे समय से अखबार या पंपलेट पड़े होते थे। ऐसे घरों को बंद समझकर वे रात के समय ताला तोड़कर चोरी करते थे।

चोरी किए गए सामानों में शामिल हैं जेवर और लैपटॉप

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, 4 अंगूठियां, तीन कान के टॉप्स, कुंडल, बिछिया, चैन, पैरों की पायल और एक लैपटॉप बरामद किया है। इसके साथ ही, चोरी में इस्तेमाल की गई वैगनर गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन चोरी किए गए जेवरात को कैथल में बेच दिया करते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और पुलिस अन्य राज्यों में भी उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें : Youtuber अनुराग डोभाल की बिगड़ी तबीयत, फेफड़ों में चोट के चलते हुआ गंभीर इंफेक्शन, मैनेजर ने दी लेटेस्ट अपडेट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments