Friday, March 6, 2026
Home Current News अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर समारोह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और CM योगी...

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर समारोह, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और CM योगी हुए शामिल 

Advertisement

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर आगरा में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए लोकमाता अहिल्याबाई को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Image

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ब्रजभूमि पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हमेशा रहता है। उन्होंने इस मौके पर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अन्य मंदिरों के पुनर्निर्माण का जिक्र करते हुए कहा कि पहले इन मंदिरों को आक्रांताओं ने नष्ट किया था, अब पुनर्स्थापना हो रही है।

Image

साथ ही सीएम योगी ने भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति पर भी दो टूक बयान दिया उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जहां आतंकवादियों को पालता है, वहीं भारत उन्हें घुसकर मारता है।