पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित फिरोजपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सरहदी गांव बारेके स्कूल का निरीक्षण किया. इसके बाद उन्होंने विलेज डिफेंस कमेटियों से मुलाकात कर नशे को जड़ से खत्म करने को लेकर चर्चा की. इस मौके पर उनके साथ पंजाब डीजीपी गौरव यादव, सेक्रेट्री अनुराग वर्मा, विधायक, पुलिस के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने कमेटियों को संबोधित करते कहा कि गांव से पूरी तरह से नशा खत्म करने वालों को सम्मानित किया जाएगा.
गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित फिरोजपुर पहुंचे, डिफेंस कमेटियों से की मुलाकात, नशे को खत्म करने को लेकर की चर्चा
Advertisement














