Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsडॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल और पूर्व CM जयराम ठाकुर...

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल और पूर्व CM जयराम ठाकुर ने दी श्रद्धांजलि

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शिमला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शामिल हुए, उनके साथ हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल भी मौजूद रहे।

बाबा साहेब की जयंती पर केक काटा गया साथ ही उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। राज्यपाल ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्होंने देश में पिछड़े वर्ग के लोगों को उनका अधिकार दिलाया।

वहीं केंद्र सरकार ने भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर से जुड़े पांच तीर्थ को विकसित कर उनकी यादों को पुनर्जीवित करने का काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments