Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, अब दिल्ली से रोहतक का सफर...

हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, अब दिल्ली से रोहतक का सफर होगा आसान

हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आने वाले कुछ सालों में उनका दिल्ली से रोहतक का सफर आसान होने जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रदेश में मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

इसे लेकर सीएम नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय आवास एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल के साथ बैठक की है। जानकारी के मुताबिक सीएम नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल की यह बैठक दिल्ली में हुई, जो कई घंटों तक चली। इसमें हरियाणा और केंद्र से जुड़े कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में मेट्रो और RRTS के विस्तार की मांग की है।

जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आश्वासन दिया है कि गुरुग्राम के पालम विहार से एयरपोर्ट तक मेट्रो को जोड़ने के लिए अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद दो अलग-अलग लाइन बिछाने के लिए भी अध्ययन किया जा रहा है। वहीं कई रूटों पर मेट्रो लाइन और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम लाइन बिछाने के लिए भी अध्ययन किया जा रहा है।

  • बहादुरगढ़ से आसौदा मेट्रो लाइन

  • बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो लाइन

  • गुरुग्राम के सेक्टर-9 से बाढ़सा एम्स मेट्रो लाइन

  • दिल्ली के ढांसा से बाढ़सा एम्स मेट्रो लाइन

  • इस रूट पर आरआरटीएस का विस्तार किया जाएगा

  • सराय काले खां से पानीपत जाने वाली आरआरटीएस को करनाल तक बढ़ाया जाएगा।

  • सराय काले खां से धारूहेड़ा जाने वाली आरआरटीएस को बावल तक बढ़ाया जाएगा।

  • इसके बाद राजस्थान के शाहजहांपुर तक आरआरटीएस चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

बता दें कि हाल ही में BJP ने तीसरी बार प्रदेश में अपनी सरकार बनाई है। जिसके बाद से CM नायब सिंह सैनी काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और CM प्रदेश के आगामी होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments