HomeCurrent Newsमार्केट में सोना-चांदी के दामों ने फिर भरी उड़ान ? जानें क्या...

मार्केट में सोना-चांदी के दामों ने फिर भरी उड़ान ? जानें क्या कहते हैं आज के ताजा रेट…

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक वित्तीय बाजारों(Gold and Silver Price Today) में अनिश्चितता बढ़ा दी है। इस जंग जैसे माहौल का असर शेयर और कमोडिटी बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। निवेशक जोखिम से बचने के लिए एक बार फिर पारंपरिक सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से 6 मार्च 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया।

एक दिन में बदला बाजार का रुख

घरेलू वायदा बाजार Multi Commodity Exchange of India के ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को सोने की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली। गुरुवार को हल्की गिरावट के बाद आज बाजार में खरीदारों की मजबूत वापसी हुई। MCX पर सोने का भाव एक झटके में 1302 रुपये बढ़ गया, जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,60,975 रुपये के नए स्तर पर पहुंच गई।

वहीं चांदी ने भी जबरदस्त तेजी दिखाई। चांदी की कीमत में 5631 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे इसका भाव 2,67,822 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। इस तरह चांदी की रफ्तार सोने से भी ज्यादा तेज रही।

एक दिन पहले कीमतों में आई थी गिरावट

मौजूदा तेजी इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि इससे ठीक एक दिन पहले सर्राफा बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। India Bullion and Jewellers Association के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को सोने के दाम में भारी गिरावट आई थी। 24 कैरेट सोना 1,962 रुपये टूटकर 1,60,586 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इसी तरह 22 कैरेट सोना 1,47,097 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,20,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।

चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। इसके दाम एक ही दिन में 7,135 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 2,64,212 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं MCX पर भी गुरुवार को सोना 0.15 प्रतिशत और चांदी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुई थी। हालांकि आज बदलते वैश्विक हालात और युद्ध की आशंकाओं के बीच निवेशकों ने फिर से सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ा दी, जिससे बाजार में तेज उछाल देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : असम में सुखोई Su-30MKI दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत दो लोगों की मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments