HomeBreaking NewsGmail यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बदल सकेंगे अपना ईमेल यूजरनेम

Gmail यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब बदल सकेंगे अपना ईमेल यूजरनेम

गूगल ने अपने Gmail यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है। अब यूजर्स अपने ईमेल आईडी का यूजरनेम यानी ‘@gmail.com’ से पहले वाला हिस्सा बदल सकेंगे। इस अपडेट से यूजर्स बिना नया अकाउंट बनाए अपनी डिजिटल पहचान को आसानी से अपडेट कर पाएंगे।

अब तक Gmail में एक बार ईमेल आईडी बनाने के बाद उसे बदलना संभव नहीं था। अगर किसी को अपना यूजरनेम पसंद नहीं आता था, तो उसे नया अकाउंट बनाना पड़ता था और पुराने अकाउंट से ईमेल, फोटो और फाइल्स ट्रांसफर करना एक लंबी और जटिल प्रक्रिया होती थी। लेकिन इस नए फीचर के आने के बाद यह परेशानी खत्म हो जाएगी।

कैसे काम करेगा नया फीचर?

Google ने इसे यूजर-फ्रेंडली बनाया है। यूजर्स को अपने Google Account की सेटिंग्स में जाकर “Personal Info” सेक्शन में जाना होगा, जहां उन्हें यूजरनेम बदलने का विकल्प मिलेगा।
अगर चुना गया नया यूजरनेम उपलब्ध होगा, तो उसे तुरंत सेट किया जा सकेगा। इसके बाद वही नया यूजरनेम जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फ़ोटो समेत सभी सेवाओं के लिए इस्तेमाल होगा।

भारत में कब मिलेगा यह फीचर?

फिलहाल यह फीचर अमेरिका में रोलआउट किया गया है। भारत और अन्य देशों के यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने अभी ग्लोबल लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 

READ MORE: क्रीमिया में रूसी An-26 विमान क्रैश, 29 की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments