Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News'मनमोहन सिंह की समाधि के लिए दें जगह', कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने...

‘मनमोहन सिंह की समाधि के लिए दें जगह’, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने की PM मोदी से अपील

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मनमोहन सिंह की समाधि के लिए जगह की मांग की है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात करके और पत्र लिखकर अपील की है कि मनमोहन सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनका अंतिम संस्कार किया जाए और एक स्मारक बनाया जाए।

शनिवार को होगा मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। उससे पहले शनिवार सुबह कांग्रेस कार्यालय में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए रखा जाएगा। मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई अन्य प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी।

तिरंगे में लिपटे पूर्व प्रधानमंत्री के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर फूलों से सजे ताबूत में रखा गया, जहां दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर नेताओं ने दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

उनका जीवन भविष्य की पीढ़ियों को सिखाता है- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन को राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया और कहा कि उन्हें एक दयालु इंसान, विद्वान अर्थशास्त्री और आर्थिक सुधारों के जरिए देश को नए युग में ले जाने वाले नेता के तौर पर याद किया जाएगा। एक वीडियो संदेश में सिंह के निधन पर दुख जताते हुए मोदी ने यह भी कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को विपरीत परिस्थितियों से ऊपर उठकर ऊंचाइयां हासिल करने की सीख देता है। पीएम मोदी ने कहा, मनमोहन सिंह का निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता हासिल करना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। विभाजन के दौरान भारत आने के लिए बहुत कुछ खोने के बावजूद उन्होंने ये उपलब्धियां हासिल कीं।.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments