Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsफिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, जानिए क्या है आपके शहर...

फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, जानिए क्या है आपके शहर में नया रेट

तेल कंपनियों ने एक बार फिर से गैस के सिलेंडर के दामों में इजाफा किया है। देश में 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 16.50 रुपए तक महंगा हो गया है।

दिल्ली में अब ये 1818.50 रुपए का मिलेगा। एक महीने पहले भी इसके दाम 62 रुपए बढ़ाकर 1802 रुपए कर दिए गए थे। मुंबई में सिलेंडर 1754.50 रुपए से 16.50 रुपए बढ़कर 1771 रुपए का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1980.50 रुपए का मिल रहा है। दिल्ली में यह 803 रुपए और मुंबई में 802.50 रुपए का मिल रहा है।

इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 94.72 रुपए लीटर है, तो डीजल 87.62 रुपए लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments