Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपटना में 30 लाख का मुकुट पहनेंगे गणपति बप्पा, राम मंदिर की...

पटना में 30 लाख का मुकुट पहनेंगे गणपति बप्पा, राम मंदिर की थीम से सजा दरबार

गणेश उत्सव महाराष्ट्र में तो धूमधाम से मनाया ही जाता है, लेकिन बिहार में भी गणेश चतुर्थी खास उत्साह के साथ मनाई जा रही है। पटना में कई जगहों पर भगवान गणेश की स्थापना की गई है, वहीं, पटना के महाराष्ट्र मंडल पूजा पंडाल में विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें सबसे आकर्षक और भव्य तरीके से गणेश पूजा की जाती है।

पंडाल को दिया गया है अनूठा रूप महाराष्ट्र मंडल की ओर से इस बार गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य आयोजन किया गया है। पूजा पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति के साथ-साथ पंडाल को भी अनूठा रूप दिया गया है। मूर्ति लाल बाग के राजा जैसी होगी, जिसे मुंबई से लाया गया है। गणेश उत्सव को लेकर पटना के पूजा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

महाराष्ट्र मंडल के आयोजक संजय भोसले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल हर बार गणपति पूजा के लिए कुछ नया करता है। इस बार 6 फीट की प्रतिमा आकर्षक ढंग से लाई गई है। पूजा पंडाल भी अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पूजा पंडाल तैयार करने के लिए इंदौर से कारीगर बुलाए गए हैं, जिन्होंने आकर्षक पंडाल तैयार किया है। संजय भोसले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा 1974 से गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही है, लेकिन 2011 से इसे भव्य रूप दिया गया और उसी वर्ष से यहां मुंबई की तर्ज पर गणेश पूजा की जाती है और मुंबई से ही मूर्ति मंगवाई जाती है।

13 सितंबर तक मनेगा गणेश उत्सव इस बार यहां गणेश उत्सव शनिवार 7 सितंबर से 13 सितंबर तक मनेगा। 13 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। इन 7 दिनों में हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम भी होंगे और कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments