Thursday, March 5, 2026
Home Current News जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रियों की चार बसों की टक्कर, कई यात्री घायल

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यात्रियों की चार बसों की टक्कर, कई यात्री घायल

Advertisement

जम्मू के रामबन में शनिवार को पांच बसों की टक्कर में कम से कम कई तीर्थयात्री मामूली रूप से घायल हो गए। बसें जम्मू के भगवती नगर से दक्षिण कश्मीर के पहलगाम बेस कैंप के लिए जा रहे काफिले का हिस्सा थीं।

हादसे को लेकर अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकूट के पास हुई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई, जिसने बाद बस ने अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता दी गई। रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अलयास खान ने बताया कि चंदरकोट लंगर स्थल के पास एक बस ब्रेक नहीं लगा सकी और यह चार अन्य बसों से टकरा गई। कुल 36 तीर्थयात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।