Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअलविदा... पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, बेटी ने...

अलविदा… पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, बेटी ने दी मुखाग्नि

26 दिसंबर 2024 की रात 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज यानी 28 दिसंबर 2024 को दिल्ली के निगम बोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। डॉ सिंह आज शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए. उनकी बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी.

Image

इससे पहले देश के तमाम बड़े लीडर्स ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी. इस दौरान पूरे सैन्य सम्मान के साथ तीनों सेनाओं ने भी डॉ मनमोहन सिंह को सलामी दी.

इस दौरान निगम बोध घाट पर पीएम मोदी समेत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम राजनेता मौजूद रहे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments