HomeBreaking Newsविवादित वीडियो मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें,...

विवादित वीडियो मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

पंजाब राज्य भंडारण निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया है। अमृतसर पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर रणजीत एवेन्यू थाने में दर्ज किया गया है।

CM मान ने इस्तीफा किया स्वीकार

मामले के तूल पकड़ने के बाद लालजीत सिंह भुल्लर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस्तीफा ले लिया। शिकायत में मंत्री के साथ उनके पिता सुखदेव सिंह भुल्लर को भी आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा उनके पीए दिलबाग सिंह उर्फ बागा को भी आरोपी बताया है।

क्या है पूरा मामला?

पंजाब में एक वेयरहाउस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है और मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब राज्य वेयरहाउस निगम के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा, जो अमृतसर में तैनात थे, उन्होंने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर साझा किया, जिसमें उन्होंने कुछ गंभीर आरोप लगाए। हालांकि घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्य सचिव को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि किसी भी तरह की दबाव की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जांच में जुटी एजेंसियां

फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। साथ ही इस घटना के बाद राज्य में सियासी माहौल गरमा गया है।

Read More

मिडिल ईस्ट तनाव के 23वें दिन ईरान ने डिमोना और कदार पर किया बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, करीब 20 लोग हुए घायल…   

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments