HomeBreaking Newsविवादित वीडियो मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, CM मान...

विवादित वीडियो मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार, CM मान के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

वेयरहाउस विवादित वीडियो मामले में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेश के बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर के DCP रविंदर पाल ने बताया कि पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को श्री फतेहगढ़ साहिब पुलिस की मदद से मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया। फिलहाल उन्हें अमृतसर लाया जा रहा है और कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CM भगवंत सिंह मान का सख्त संदेश

पूर्व मंंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

संसद तक पहुंचा मामला

यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर भी गूंजने लगा है। कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकेत दिए कि यदि सांसद लिखित में अनुरोध करते हैं तो जांच CBI को सौंपी जा सकती है। इसके बाद कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने गृह मंत्री को पत्र भी भेज दिया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, इस केस में अन्य दो आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जांच एजेंसियां पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं और हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

Read More

आ गया बिहार BSEB 12वीं का रिजल्ट, साइंस में आदित्य अव्वल, कॉमर्स में निशु और आर्ट्स में रितु ने मारी बाजी…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments