Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने...

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को जमानत मिल गई है। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए कहा कि अभी ट्रायल खत्म होने की संभावना नहीं दिखती। उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है।

सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में गिरफ्तार किया था। आप नेता जैन को पिछले साल मई में स्वास्थ्य आधार पर जमानत मिली थी। वह 10 महीने से जमानत पर थे। हालांकि, इस साल मार्च में उनकी नियमित जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी, हालांकि कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने को कहा था। उन्होंने 18 मार्च को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। दिल्ली के पूर्व मंत्री को मिली जमानत पार्टी के लिए भी राहत की बात है।

यह जमानत ऐसे समय मिली है, जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सत्येंद्र जैन अकेले जेल में थे। उनके अलावा आप के सभी बड़े नेता जेल से बाहर आ चुके हैं। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह को पहले ही कोर्ट से राहत मिल चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments