Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsअमेरिका में विदेशी ट्रक ड्राइवरों को नहीं मिलेगा वर्किंग वीजा, जानें क्या...

अमेरिका में विदेशी ट्रक ड्राइवरों को नहीं मिलेगा वर्किंग वीजा, जानें क्या है इसकी वजह ?

संयुक्त राज्य अमेरिका ने सभी विदेशी ट्रक ड्राइवरों के लिए वीजा जारी करना तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि अमेरिका तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए वर्कर वीजा जारी करने पर रोक लगा रहा है।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि अमेरिका की सड़कों पर विदेशी ट्रक ड्राइवरों की संख्या बढ़ती जा रही है और ये ट्रक और ट्रेलर चालक अमेरिकी लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं साथ ही अमेरिकी ट्रक चालकों की आजीविका में भी सेंध लगा रहे हैं।

अमेरिका में विदेशी ट्रक ड्राइवर हुए बैन, आखिर भारत के हरजिंदर ने ऐसा कौन सा  कांड कर दिया? | US Stops Issuing Visas To Foreign Truck Drivers after  Indian Harjinder Singh Fatal

बता दें, अमेरिका में यह कार्रवाई एक बड़े एक्सीडेंट के बाद की गई है। दरअसल, फ्लोरिडा में एक हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रेलर चला रहे हरजिंदर सिंह ने गलत तरीके से यू-टर्न ले लिया था जिस कारण पीछे से आ रही कार का एक्सीडेंट हो गया था, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Bad news for Indian truckers as US halts worker visas for foreign drivers |  Latest News India - Hindustan Times

अमेरिका के संघीय अधिकारियों के मुताबिक, हरजिंदर सिंह भारत से है और वह कथित तौर पर मेक्सिको के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका में घुसा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments