Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsतीन देशों की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, आज तीन...

तीन देशों की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, आज तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना होंगे विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंगे, वो 24 मई तक नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद जयशंकर का ये पहला विदेश दौरा होगा।

इस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात की जाएगी, ये यात्रा भारत और यूरोपीय देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा में काफी कारगार साबित हो सकती है. इस यात्रा के जरिए भारत यह दुनिया को यह संदेश देना चाहता है कि वह वैश्विक मंच पर अपनी भागीदारी को और मजबूत करने के लिए तैयार है।

यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर तीनों देशों के नेतृत्व से मिलेंगे और अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर चर्चा करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments