Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsपाकिस्तान पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा हमला, पाकिस्तान में आतंकवाद का...

पाकिस्तान पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा हमला, पाकिस्तान में आतंकवाद का खुला व्यापार- जयशंकर

भारत के सात डेलीगेशन अलग अलग देशों में जाकर पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं और आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब कर रहे हैं, इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आतंकवाद एक खुला व्यापार बन चुका है।

जिसे वहां की सरकार और सेना का समर्थन मिलता है, पाकिस्तान के शहरों और कस्बों में आतंकवादी संगठन खुलेआम काम कर रहे हैं, ऑपरेशन सिंदूर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की आतंकी सूची में दर्जनों पाकिस्तानी नाम और स्थान हैं और इन्हीं जगहों को भारत ने अपने जवाबी हमलों में निशाना बनाया।

उन्होंने पाकिस्तान के साथ परमाणु युद्ध को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी हालिया झड़प कभी भी परमाणु स्तर तक नहीं पहुंची, हमारे क्षेत्र में जो भी होता है, उसे तुरंत परमाणु खतरे से जोड़ना एक गलत सोच है, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि समझौता दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के सीधे संपर्क से हुआ, किसी भी देश की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments