Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsबजट के बाद PM मोदी का बड़ा बयान, EU के साथ FTA...

बजट के बाद PM मोदी का बड़ा बयान, EU के साथ FTA ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’, 27 देशों से व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला है। उन्होंने बताया कि बजट में गांवों के विकास, किसानों की आय बढ़ाने और ‘आत्मनिर्भर भारत’ व ‘मेक इन इंडिया’ को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। पीएम मोदी के मुताबिक, जालंधर, लुधियाना सहित देश के कई शहरों को बड़े विकास केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

गुरु रविदास जयंती पर संबोधन
रविवार को गुरु रविदास जयंती के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि बजट में 17 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे गांवों, गरीबों, किसानों और युवाओं को सीधे लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे समावेशी विकास का रोडमैप बताया।

EU के साथ FTA पर जोर
प्रधानमंत्री ने हाल ही में यूरोपीय यूनियन के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ करार दिया। उन्होंने कहा कि इस समझौते से 27 यूरोपीय देशों के साथ भारत का व्यापार और मजबूत होगा, क्योंकि निर्यात पर टैक्स में बड़ी राहत मिलेगी। इससे पंजाब समेत पूरे देश के निर्माताओं को नए अवसर मिलेंगे।

पंजाब के उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा
पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब अपने मेहनती लोगों और कुशल युवाओं के लिए जाना जाता है। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में कपड़ा उद्योग से जुड़े लाखों लोगों को अब 27 देशों तक पहुंच वाला बड़ा बाजार मिलेगा। इससे कारखानों में ऑर्डर बढ़ेंगे, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और डिजाइन व उत्पादन क्षेत्रों को गति मिलेगी। जालंधर के खेल सामग्री उद्योग को भी इससे लाभ होगा।

किसानों और युवाओं के लिए अवसर
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस समझौते से भारत के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद यूरोपीय बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे मोगा, फिरोजपुर, होशियारपुर और बठिंडा के किसानों को फायदा होगा और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर बनेंगे।

गुणवत्ता पर समझौता नहीं
सभा के अंत में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों और निर्माताओं से गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारे उत्पाद जहां भी जाएं, उन पर भारत की पहचान होनी चाहिए। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए गुणवत्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments