Friday, February 13, 2026
HomeCurrent NewsAmerica के Texas में बाढ़ से तबाही, 40 से ज्यादा लोगों की...

America के Texas में बाढ़ से तबाही, 40 से ज्यादा लोगों की मौत, 20 से ज्यादा बच्चियां लापता

अमेरिका के टेक्सास में शुक्रवार सुबह एक शक्तिशाली तूफान की वजह से आए फ्लैश फ्लड के कारण ग्वाडालूप नदी लगभग 45 मिनट में 26 फीट तक उफना गई। अचानक बाढ़ आ जाने की वजह से नौ बच्चे सहित 43 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 27 लोग लापता हैं इनमें समर कैंप की 23 बच्चियां भी शामिल हैं।

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है

750 बच्चों का दल नदी किनारे कैंपिंग कर रहा था। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मध्य केर काउंटी में रात भर में 10 इंच (25 सेंटीमीटर) बारिश हुई। बचाव दल लापता बच्चियों की खोज कर रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

कुछ लोगों को पेड़ों से बचाया गया

कुछ लोगों को पेड़ों से बचाया गया। नौकाओं और हेलीकाप्टर से बचाव कार्य जारी है। टेक्सास के केर काउंटी में भीषण बाढ़ के बाद 800 से अधिक लोगों को बचाया गया है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबाट ने कहा कि अभियान रात भर जारी रहा और यह दूसरे दिन भी चलेगा।

एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्य टेक्सास में आई बाढ़ को भयानक बताया और संघीय सहायता का वादा किया। अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस ने दक्षिण-मध्य टेक्सास हिल कंट्री के केर काउंटी के कुछ हिस्सों के लिए अचानक फ्लैश फ्लड इमरजेंसी घोषित की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments