Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब और हिमाचल में बाढ़ की मार, हरियाणा सरकार ने भेजी राहत...

पंजाब और हिमाचल में बाढ़ की मार, हरियाणा सरकार ने भेजी राहत सामग्री 

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे दोनों राज्यों के कई जिलों और गांवों में भारी तबाही हुई है।

पंजाब में सभी 23 जिलों के लगभग 1900 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। प्रदेश में बाढ़ से अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं और इस भयंकर बाढ़ में करीब 1.7 लाख हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद हो चुकी हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और बाढ़ से जनहानि और व्यापक नुकसान हुआ है, खासकर मंडी, शिमला, कुल्लू और चंबा जिलों में। इस आपदा के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने पंजाब और हिमाचल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भेजी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहत सामग्री भेजने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाई और विभिन्न समाजसेवी संस्थाएं भी राहत कार्यों में संलग्न हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 9 सितंबर को इन बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे।

गौरतलब हो कि पंजाब में आई इस बाढ़ ने करीब 4 दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments