Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में बाढ़ और बारिश से हाहाकार, 10 जिलों में बाढ़ का...

पंजाब में बाढ़ और बारिश से हाहाकार, 10 जिलों में बाढ़ का असर, अब तक 28 लोगों की मौत

देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, लेकिन सबसे ज्यादा असर पंजाब में देखने को मिल रहा है, जहां हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। राज्य के हजार से अधिक गांव पानी में डूब चुके हैं वहीं बाढ़ के कारण अब तक 28 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं।

राज्य के गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, कपूरथला, फाजिल्का और होशियारपुर जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। राहत और बचाव कार्यों में सेना, NDRF और BSF की टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है, अब तक 61 हजार हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

वहीं दूसरी ओर कपूरथला में ब्यास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, और वहां 2.35 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे आसपास के इलाकों में खतरा और बढ़ गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सरकार के मंत्री, विधायक तथा सामाजिक संगठनों द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद की जा रही है, राज्य सरकार… सेना व अन्य संगठनों के साथ मिलकर पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments