Sunday, March 8, 2026
Home Current News पंजाब के सभी जिलों में बाढ़ का असर, करीब 1.74 लाख हेक्टेयर...

पंजाब के सभी जिलों में बाढ़ का असर, करीब 1.74 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

Advertisement

पंजाब में भारी बारिश के बाद बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं, प्रदेश के सभी 23 जिलों में 19 सौ से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। 1988 के बाद आई ये बाढ़ सबसे विनाशकारी बाढ़ है हालांकि अभी भी खतरा टला नहीं है।

सतलुज, ब्यास और रावी नदियां भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, बाढ़ से एक लाख बहत्तर हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। इस विनाशकारी बाढ़ से सबसे ज्यादा धान, मक्का और कपास की फसलों को नुकसान हुआ है।

वहीं इस भयावह बाढ़ के कारण प्रदेश में अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात को देखते हुए भारतीय सेना, NDRF, SDRF और BSF की टीमें युद्धस्तर पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं, वहीं ग्रामीणों ने खुद भी मोर्चा संभाल रखा है।