Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा में मंडराया बाढ़ का खतरा, कई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों...

हरियाणा में मंडराया बाढ़ का खतरा, कई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द 

पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बारिश के कारण हरियाणा सरकार बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट है, पड़ोसी राज्य पंजाब और पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के चलते हरियाणा की नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है वहीं फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही है।

मौसम विभाग ने 22 जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी कर अगले 36 से 48 घंटे भारी बारिश की संभावना जताई है। चंडीगढ़ मुख्यालय से संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ-साथ उन्हें स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments