Friday, March 6, 2026
Home Current News दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराया, यमुना नदी से पानी-पानी हुई दिल्ली

दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराया, यमुना नदी से पानी-पानी हुई दिल्ली

Advertisement

यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बाद उफनती नदी के पानी ने कई इलाकों में घरों को जलमग्न कर दिया है, जलभराव ने शहर में यातायात को भी बुरी तरह बाधित किया है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में हजारों लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं, मौसम विभाग ने आज दिल्ली और उसके आसपास आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं, यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के बीच बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने दिल्ली के सभी 13 नियामक नालों को बंद कर दिया है, शहर में वासुदेव घाट से यमुना तट तक फैले वर्षा जल निकासी नालों के मुहानों पर बालू से भरे बोरे रख दिए गए हैं, जिससे नदी का पानी शहर के निचले इलाकों में वापस न घुस सके।

यमुना के बढ़ते जलस्तर ने यमुना बाजार, गीता कॉलोनी, मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, गढ़ी मांडू और मयूर विहार जैसे इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है, अब तक 14,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, प्रभावित लोगों के लिए ITO, मयूर विहार और गीता कॉलोनी में राहत शिविर बनाए गए हैं।