पंजाब में बाढ़ जैसे हालात बरकरार, कई जिलों में प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हिमाचल में हुई बारिश की वजह से पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। सतलुज और व्यास नदी का जलस्तर बढ़ने और तटबंद टूटने से यहां बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यहां तक की सरकार के मंत्री खुद ग्राउंड जीरो पर उतर कर हालात का जायजा भी ले रहे है।

वहीं, गुरदासपुर में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वसवाल और रंधावा कॉलोनी में लोगों को राहत सामग्री बांटी।