Himachal Pradesh: कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा, घरों को छोड़ने पर मजबूर हुए लोग

हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां कई जगहों पर हुई लैंडस्लाइड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।

लैंडस्लाइड की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन उन इलाकों को खाली करने के निर्देश दिए हैं, जहां पर लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इस बीच कई लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर है।

वहीं, विस्थापित हो रहे लोगों को सरकार ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया है लेकिन मौजूदा वक्त में हिमाचल में बने हालातों को देखते हुए ये सभी नाकाफी नजर आ रहा है।